भारत, 30 सितम्बर: ट्रैवेलर और फ़ूड व्लॉगर रॉकी सिंह के साथ एक बार फिर बेहद मज़ेदार सफ़र के लिए तैयार हो जाइए क्यूँकि #RoadTrippinWithRocky के इस नए सीज़न में रॉकी निकल पड़े हैं महाराष्ट्र की सोलो रोड ट्रिप पर। दर्शक उन्हें महाराष्ट्र के प्रसिद्ध फ़ूड जॉइंट्स, यहाँ की संस्कृति और ऐतिहासिक धरोहरों से रूबरू होते हुए 29 सितम्बर से 10 अक्टूबर तक History TV18 और रॉकी और मयूर के सोशल मीडिया अकाउंट्स पर देख सकते हैं।
सपनों के शहर मुंबई से अपने सफ़र की शुरुआत करते हुए रॉकी महाराष्ट्र के अलग-अलग ख़ूबसूरत भागों की यात्रा करेंगे। यह एक अद्भुत रोड ट्रिप होगी जहां ख़ूबसूरत नज़ारों के साथ-साथ होंगे मसालेदार लोकल स्वाद और हर दिन कुछ ऐसी जगहें जो दिलाएँगी आपको इतिहास की याद। मुंबई के मशहूर श्री ठक्कर भोजनालय में थाली का लुत्फ उठाने से लेकर महाबलेश्वर के द ग्रेपवाइन रेस्टोरेंट में पारसी स्वादों तक, रॉकी हमेशा की तरह आपको ऐसी जगहों पर ले जाएँगे जहाँ अलग ज़ायक़ों के साथ-साथ मिलेंगे कुछ मज़ेदार क़िस्से। हालाँकि, ट्रिप पर सिर्फ़ खाना ही यादगार नहीं होगा। इस सफ़र के दौरान रॉकी पहुँचेगे यूनेस्को की विश्व धरोहरों में शामिल एलीफेंटा, जो कि दूसरी शताब्दी ईसा पूर्व में बने गुफा मंदिरों से युक्त एक द्वीप है, साथ ही करेंगे महाबलेश्वर की ख़ूबसूरत वेन्ना झील में शिकारा की सवारी और पहुँचेगे महाराष्ट्र के कुछ अभेद किलों पर जिनमें सतारा का ऐतिहासिक प्रतापगढ़ किला भी शामिल है।
रॉकी ने पहले दो दिन महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में बिताए। समुद्र से रिक्लेम करके 7 द्वीपों को जोड़कर बनाया गया मुंबई भारत की फ़ायनैन्शियल कैपिटल और और बॉलीवुड का सेंटर होने के साथ-साथ और भी बहुत कुछ है। प्रसिद्ध बीच हों या फिर कोई प्रसिद्ध स्मारक, मुंबई शहर अपने एतिहासिक स्थलों से लेकर मशहूर रेस्टोरेंट्स के ज़रिए यहाँ आने वालों के साथ अपना एक कनेक्शन बना ही लेता है, और ऐसा ही कुछ हुआ रॉकी के भी साथ। सबसे पहले रॉकी ने विक्टोरिया टर्मिनस पर की अपनी पहली मुंबई ट्रिप याद और फ़िर लिस्ट में जुड़े पंचम पूरीवाला, कैफे मोंडेगर और कैफे मद्रास के स्वाद। गेटवे ऑफ इंडिया पर कुछ समय बिताने के बाद रॉकी फेरी की सवारी करके निकल पड़े एलिफेंटा लेकिन उससे पहले हर टूरिस्ट की लिस्ट में शामिल प्रसिद्ध जुहू बीच पर जाना नहीं भूले।
#RoadTrippinWithRocky सीज़न 2 – बनिए इस मज़ेदार सफ़र का हिस्सा 29 सितंबर से History TV18 और रॉकी और मयूर के यूट्यूब, ट्विटर, इंस्टाग्राम और फ़ेसबुक पेज पर।

रॉकी के साथ चलिए रोमांच से भरपूर रोड ट्रिप पर 29 सितम्बर से 10 अक्टूबर तक
Read Time:3 Minute, 52 Second